जेल मैनुअल के तहत बंदियों को मिलनेवाली सुविधाओं की जानकारी ली

इसका नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज श्री अखिल कुमार ने किया.

झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर पीडीजे ने किया मंडल कारा का निरीक्षण प्रतिनिधि, साहिबगंज राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बोर्ड ऑफ विजिटर्स व जिला विधिक सेवा प्राधिकार की संयुक्त टीम ने मंडल कारा, साहिबगंज का औचक निरीक्षण किया. इसका नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज श्री अखिल कुमार ने किया. निरीक्षण दल में उपायुक्त श्री हेमंत सती, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री विश्वनाथ भगत, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी श्री तुषार आनंद सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे. निरीक्षण के दौरान टीम ने गंभीरता से यह जांच की कि कारा में बंदियों के साथ किसी प्रकार का जातिगत भेदभाव तो नहीं किया जा रहा है.यह भी सुनिश्चित किया गया कि कोई बंदी अन्य बंदियों को डराने-धमकाने या प्रताड़ित करने का कार्य नहीं कर रहे हैं. दल ने कारागार के प्रत्येक भाग का निरीक्षण किया. बंदियों से उनके स्वास्थ्य, उपचार, पेयजल, नाश्ता-भोजन तथा मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली. कारा अस्पताल में निरुद्ध बीमार बंदियों के समुचित उपचार के लिए आवश्यकतानुसार उन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजने का निर्देश दिया गया. इस क्रम में चिकित्सा सुविधाओं, पुस्तकालय, रसोईघर, तैयार हो रहे भोजन तथा सहयोग केंद्र की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया. टीम ने सभी बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. जेल मैनुअल के अंतर्गत प्रदत्त सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए. इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री परमेश्वर भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUMAN SAURAV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >