किताबी पढ़ाई से आगे संस्कारों की परीक्षा, राजमहल के तीन स्कूलों में हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

राजमहल के तीन स्कूलों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा हुई. इसका मकसद छात्रों को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है. विद्यार्थियों ने उत्साह से इसमें भाग लिया.

प्रतिनिधि राजमहल. अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 का आयोजन राजमहल प्रखंड के तीन विद्यालयों में किया गया. परीक्षा प्रखंड संयोजक राजमहल सुबोल प्रसाद साहा की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. परीक्षा में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय नया बाजार एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौगच्छी के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ परीक्षा दी.

परीक्षा में शामिल बच्चे व आयोजक | Prabhat Khabar Network

शिक्षकों ने संचालन में किया सहयोग

परीक्षा के सफल संचालन में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों ने सहयोग किया. प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की प्रधानाचार्य रीमा कुमारी के साथ शिक्षक हर्षवर्धन शाह, निरंजन कुमार, महबूब आलम, इमरान हसन अंसारी एवं लिपिक साक्षी गुप्ता ने परीक्षा संचालन में सहयोग किया.

तीनों विद्यालयों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा

मध्य विद्यालय नया बाजार में प्रधानाचार्य दिलीप झा एवं शिक्षिका शोभा गुप्ता तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवगछी में प्रधानाचार्य निर्मल कुमार सरकार, शिक्षिका अंजू राय एवं शिक्षक अजय शाह की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई.

भारतीय संस्कृति से परिचित कराना उद्देश्य

प्रखंड संयोजक सुबोल प्रसाद साह ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्यों एवं गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराना है. उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों के प्रति आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >