साहिबगंज में अवैध खनन करने वालों से बोरियो के उप-प्रमुख को जान का खतरा, पीएम को लिखी चिट्ठी

Illegal Mining in Sahibganj: बोरियो के उप-प्रमुख ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में कहा है कि उन्होंने झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी इस संबंध में पत्र लिखा. साहिबगंज के उपायुक्त ने दो सदस्यीय जांच दल का गठन किया. दोनों पदाधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट में माना कि बिंदेरी बंदरकोला के कुछ क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है. इसका नक्शा भी जांच रिपोर्ट के साथ समर्पित किया गया है, लेकिन कौन लोग अवैध खनन कर रहे हैं, इस संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं लिखा है, जिसकी वजह से पत्थर माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.

Illegal Mining in Sahibganj: साहिबगंज जिले के बोरियो अंचल के बिंदेरी बंदरकोला में आदिम जनजाति की 20 एकड़ जमीन पर अवैध खनन का खुलासा करने वाले बोरियो प्रखंड के उप-प्रमुख कैलाश प्रसाद ने पत्थर माफिया से अपनी जान को खतरा बताया है. उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री को एक पत्र भी लिखा है. कैलाश प्रसाद ने अपने पत्र में लिखा है कि बोरियो अंचल के बिंदेरी बंदरकोला में अवैध रूप से पत्थर खनन हो रहा है. प्रशासन की मिलीभगत से अब तक राज्य सरकार को करीब 200 करोड़ के राजस्व की हानि हो चुकी है. पत्थर खनन क्षेत्र के पास आवासीय विद्यालय है, जिसमें पढ़ने वाली छात्राओं का जीवन दूभर हो गया है.

‘प्रदूषण से बीमार पड़ सकती हैं आवासीय स्कूल की बच्चियां’

उप-प्रमुख कैलाश प्रसाद ने कहा है कि पत्थर खनन की वजह से हो रहे प्रदूषण की चपेट में आने से स्कूल में पढ़ रही बेटियां गंभीर बीमारी का शिकार हो सकतीं हैं. उन्होंने कहा है कि इस मामले को साहिबगंज के जिला खनन पदाधिकारी के समक्ष उठाया है. एक पत्र लिखकर अवैध खनन की जांच करने और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उपायुक्त और राज्य के वरीय पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गयी है.

कैलाश बोले- पत्थर माफिया के खिलाफ नहीं हो रही कार्रवाई

बोरियो के उप-प्रमुख ने प्रधानमंत्री को बताया है कि उन्होंने झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी इस संबंध में पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि साहिबगंज के उपायुक्त ने दो सदस्यीय जांच दल का गठन किया. दोनों पदाधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट में माना कि बिंदेरी बंदरकोला के कुछ क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है. इसका नक्शा भी जांच रिपोर्ट के साथ समर्पित किया गया है, लेकिन कौन लोग अवैध खनन कर रहे हैं, इस संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं लिखा है, जिसकी वजह से पत्थर माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पत्थर माफिया मेरी हत्या करवा देंगे – कैलाश प्रसाद

कैलाश प्रसाद ने पीएम को लिखा है कि अगर अवैध खनन करने वाले सत्यनाथ साह, पता गोदाय साह के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो पत्थर माफिया अपने गुर्गों से उनकी (कैलाश प्रसाद की) हत्या करवा देगा. उन्होंने यह भी कहा है कि तमाम शिकायतों और जांच रिपोर्ट में अवैध रूप से खनन की पुष्टि होने के बावजूद झारखंड राज्य की संपत्ति की खुलेआम लूट जारी है. इस पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें

साहिबगंज के बोरियो में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, शिकायत करने वाले को जान से मारने की धमकी

कोल्हान में भारी बारिश के बाद स्वर्णरेखा और खरकई का जलस्तर ‘लाल निशान’ के पार

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए रातू रोड दुर्गा मंदिर में झामुमो की ओर से हवन-पूजन

Ranchi News: रांची के कई मुहल्लों में 1 जुलाई को नहीं रहेगी बिजली, देख लें लिस्ट में आपका भी इलाका तो नहीं

Jharkhand Monsoon: झारखंड में मानसून की बारिश ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >