पति ने कुल्हाड़ी से मारकर की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के बरमसिया पंचायत अंतर्गत करमटोक गांव की घटना

प्रतिनिधि, बरहेट थाना क्षेत्र के बरमसिया पंचायत अंतर्गत करमटोक गांव में 60 वर्षीय वृद्धा की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार, करमटोक निवासी चंदा पहाड़िया व बीमा पहाड़िन (60) के बीच मंगलवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. इस दौरान चंदा ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी. सूचना बरहेट पुलिस को दी गयी. इसके पुलिस ने शव बरामद कर छानबीन शुरू कर दी. इधर, थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि चौकीदार के बयान पर कांड संख्या 143/25 दर्ज किया गया है. हत्यारोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

BIKASH JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >