रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास का माध्यम : डीएसइ

संत जेवियर्स स्कूल में सोक्सा के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन

साहिबगंज

गर्मी की छुट्टियों को यादगार और रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से सोक्सा के सहयोग से संत जेवियर्स स्कूल में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का रविवार को समापन हो गया. समापन समारोह उत्साह, रंगारंग प्रस्तुतियों और बच्चों की प्रतिभा के प्रदर्शन से सराबोर रहा. उद्घाटन संत जेवियर्स स्कूल के रेक्टर फादर रियान जोस, मुख्य अतिथि सह जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, कलाकार अमृत प्रकाश तथा सोक्सा के सचिव डॉ सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष ने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों को नयी चीजें सीखने, अपनी रचनात्मकता को निखारने और व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि सोक्सा की यह पहल बेहद सराहनीय है. आने वाले समय में यह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी. उन्होंने यह भी कहा कि निजी विद्यालयों में आयोजित ऐसे कार्यक्रम सरकारी विद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगे. उन्होंने संत जेवियर्स स्कूल प्रबंधन, सोक्सा परिवार और अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी. रेक्टर फादर रियान जोस ने कहा कि सोक्सा के सहयोग से पहली बार आयोजित इस समर कैंप ने बच्चों को सीखने और मनोरंजन का अनूठा अवसर दिया. बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और कैंप का भरपूर आनंद उठाया. सोक्सा के सचिव डॉ सुमित कुमार ने कहा कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया की दुनिया से निकालकर रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना था. उन्होंने कहा कि बच्चों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह ने इस प्रयास को सफल बना दिया. उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए संत जेवियर्स स्कूल प्रबंधन का आभार भी व्यक्त किया.समारोह के दौरान समर कैंप में शामिल बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह कैंप उनके लिए सीखने, दोस्ती करने और नई प्रतिभाओं को पहचानने का बेहतरीन मंच साबित हुआ. बच्चों ने कैंप के दौरान बिताए गए पलों को अविस्मरणीय बताया. कार्यक्रम में समर कैंप के सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया. वहीं सोक्सा परिवार की ओर से कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों के साथ-साथ कैंप के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कलाकार अमित प्रकाश एवं उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन सोक्सा के सदस्य सह साहिबगंज कॉलेज के प्रोफेसर संतोष चौधरी ने किया.समर कैंप के दौरान बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई. जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर किया. प्रदर्शनी में बच्चों की कल्पनाशीलता, कला और रचनात्मक सोच की झलक देखने को मिली.उपस्थित अभिभावकों और गणमान्य लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की..विशिष्ट अतिथियों में डीएसई कुमार हर्ष, चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा, कलाकार अमृत प्रकाश, कलाकार निम्मी सिन्हा, कलाकार शिखा कुमारी तथा कलाकार सोहाग बैरागी शामिल थे. सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर की कार्यक्रम की सफलता में सोक्सा के अध्यक्ष रेव. फादर अरुल डॉस, उपाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार चौधरी, सचिव डॉ सुमित कुमार तथा कोषाध्यक्ष संजीत सुमन, सुनीत श्रॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही. संस्था के सदस्य अमन कुमार, सुनीत श्रॉफ, श्रुति सोरेन, स्नेह शंकर, दीप एवं अन्य सदस्यों ने समर कैंप के संचालन में सक्रिय योगदान दिया. सोक्सा सदस्यों में अवधेश कुमार, चेतन भरतिया, ओम प्रकाश, संजय खेमका, सुलभ सुमन, भुवन, राहुल तिवारी सहित अनेक सदस्य शामिल थे. कार्यक्रम का सफल संचालन सोक्सा के उपाध्यक्ष डॉ. संतोष के. चौधरी ने किया.समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए. बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी तथा उत्कृष्ट कलाकृतियों ने इस समर कैंप को एक यादगार और प्रेरणादायक आयोजन बना दिया. रंगों से सजी यह जादुई दुनिया बच्चों की कल्पना, सृजनशीलता और सपनों का उत्सव बन गई.

समर कैंप ने दिया सीख और मनोरंजन का अनोखा संगम

सात दिनों तक चले समर कैंप ने बच्चों को केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, टीमवर्क और नई प्रतिभाओं को विकसित करने का अवसर भी प्रदान किया. यही कारण रहा कि समापन के समय बच्चों के चेहरों पर खुशी के साथ-साथ कैंप के खत्म होने की हल्की उदासी भी साफ दिखाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >