12 तक छूटे मजदूरों का इ-केवाइसी करायें : बीडीओ

प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को सीओ-सह-बीडीओ राम सुमन प्रसाद की अध्यक्षता में मनरेगा की समीक्षा बैठक हुई.

तालझारी. प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को सीओ-सह-बीडीओ राम सुमन प्रसाद की अध्यक्षता में मनरेगा की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में निर्देश दिया गया कि सक्रिय श्रमिकों का केवाइसी समय सीमा समाप्त हो चुका है. इसलिए 5 से 12 दिसंबर तक पंचायतवार अभियान चलाकर छूटे मजदूरों का इ-केवाइसी पूरा किया जाए. जिन पंचायतों में मानव दिवस सृजन कम है, वहां एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को कहा गया. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की 52 में से 20 योजनाओं में कार्य शुरू हो चुका है, शेष योजनाओं को जल्द शुरू कर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. पूर्व में आवंटित फंड-मैटेरियल राशि दो दिन के भीतर व्यय करने को कहा गया. बैठक में बीपीओ, जेइ, रोजगार सेवक और अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >