गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

शहीद कुंदन कुमार ओझा की छठी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव डेहारी में मनाई गई। जिला प्रशासन, पुलिस व अधिकारी मौजूद रहे। शहीद के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। उनके पिता शिवशंकर ओझा का सम्मान भी किया गया। वक्ताओं ने शहीद की स्मृति को सहेजने के लिए उनके नाम पर पुस्तकालय और विद्यालय स्थापित करने की मांग की। कार्यक्रम का आयोजन और संचालन मनोज कुमार ने किया।

शहीद की स्मृति में पुस्तकालय और विद्यालय की उठी मांग प्रतिनिधि, साहिबगंज वीर चक्र प्राप्त मरणोपरांत शहीद कुंदन कुमार ओझा, 16 बिहार रेजीमेंट का छठा बलिदान दिवस उनके पैतृक गांव डेहारी में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवशंकर यादव ने की. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आनन्द, एसडीपीओ सुशील कुमार, बीडीओ मडरो, बीडीओ सह सीओ यदुनाथ टुडू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. राष्ट्रगान के बाद शहीद कुंदन कुमार ओझा के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई. शहीद के वीर पिता शिवशंकर ओझा को झारखंड राजभाषा साहित्य अकादमी के सचिव सच्चिदानंद ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. सूबेदार मेजर नरेंद्र नाथ साहा ने गलवान घाटी में शहीद कर्नल संतोष बाबू समेत 20 वीर जवानों की वीरता का स्मरण किया. कार्यक्रम को डॉक्टर सच्चिदानंद, अरुण कुमार सिंह तथा अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. वक्ताओं ने शहीद कुंदन कुमार ओझा की स्मृति को स्थायी स्वरूप देने के लिए उनके नाम पर गांव में पुस्तकालय और विद्यालय संचालित करने की मांग जिला प्रशासन के समक्ष रखी. कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >