सिविल सर्जन की पहल पर 120 श्रमिकों की निःशुल्क जांच

साहिबगंज के हटिया परिसर में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान की पहल पर श्रमिकों के लिए चाय पर स्वास्थ्य चर्चा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में 120 श्रमिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें मौसमी बीमारियों, स्वच्छता व नियमित जांच के महत्व पर सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाइयां भी वितरित कीं। डॉक्टर पासवान ने कहा कि अस्पताल की दीवारों से बाहर जाकर श्रमिकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना लक्ष्य है। श्रमिकों ने इस पहल को संवेदनशील और मानवीय बताया। कार्यक्रम में कई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और आयुष्मान कार्ड टीम के सदस्य उपस्थित थे।

प्रतिनिधि, साहिबगंज. साहिबगंज के हटिया परिसर में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान की पहल पर श्रमिकों के बीच चाय पर स्वास्थ्य चर्चा का आयोजन हुआ. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला. इसमें 120 श्रमिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें मौसमी बीमारियों, स्वच्छता और नियमित जांच के महत्व पर परामर्श दिया गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाइयां भी वितरित कीं. डॉक्टर पासवान ने कहा कि लक्ष्य अस्पताल की दीवारों से बाहर जाकर श्रमिकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है. श्रमिकों ने इस पहल को संवेदनशील और मानवीय सोच बताया. इस अवसर पर स्वास्थ विभाग हेड क्लर्क,अश्वनी कुमार सिन्हा,पत्रकार सुरेश निर्मल,सदर सीएचसी बीपीएम मनोज यादव, बोरियो बीपीएम बिष्णु भगत, सत्येंद्र प्रसाद,कंप्यूटर ऑपरेटर सोमनाथ,बीटीटी मुनीजी पांडे, सीएचओ राजा शिवम, स्वीटी स्नेहा मुर्मू, निशा कुमारी सिन्हा, सीएचओ सलोनी कुमारी, सीएचओ डिंपल सैनी, एमपीडब्लू चंदन कुमार साह, मुरारी लाल गोंड, संजय हरिजन, बिमल कुमार, जहांगीर ढोला इमाम, सुमन कुमार, पवन कुमार, एएनएम भवानी कुमारी, खुशबू कुमारी सिंह, रीता कुमारी, निखत आरा,अर्चना कुमारी,पूजा कुमारी,हिना कौशर, सरस्वती कुमारी, कर्मचारी ललित कुमार सिंह, आयुष्मान कार्ड के टीम सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >