मदनसाही सड़क पर दिनदहाड़े एक किलो चांदी की छिनतई

दुकानदार काटरगंज चौक जैसे पहुंचा चार युवकों ने दिया घटना को अंजाम

साहिबगंज

चौक बाजार से सोने का आभूषण लेकर जैसे ही दुकानदार काटरगंज चौक से आगे पहुंचा, तभी पीछे से दो मोटरसाइकिल पर चार युवकों जाकर उन्हें रोका. उसके बाद मारपीट करते हुए उनके पास से एक किलो चांदी छिनतई कर फरार हो गया. मामला जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनसाही साहिबगंज सड़क के निकट सतपुलवा के पास का बताया जा रहा है. इस संबंध में पीड़ित इंद्रजीत कुमार स्वर्णकार साकिन मसकलैया थाना तालझारी ने जिरवाबाडी थाना में आवेदन दिया है. इसमें दर्शाया है कि 500 ग्राम चांदी के आभूषण मैंने चौक बाजार से खरीदे और 520 ग्राम के आभूषण सफाई करने को लेकर आया था. सभी लेकर वापस जा रहा था. तभी समय करीब 3:30 बजे एक अपाचे और एक इंटाइजर मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार युवक आए. मेरी मोटरसाइकिल को रुकवाया. इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाता, अचानक से उनमें से दो युवक मेरे साथ मारपीट करने लग गये. मेरी गर्दन को पकड़ कर जमीन में झुका दिया. मारपीट करते हुए मेरी जेब से चांदी के आभूषण छीन कर फरार हो गये. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद मैंने फौरन थाना में आकर शिकायत दर्ज कराया है. जहां से कुछ ही देर में गश्ती दल वहां पहुंची है. आसपास पूछताछ की गयी है. इधर, इस घटना के संबंध में कांड संख्या 168/25 अंकित करते हुए पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि संबंध में दो लोगों से पूछताछ की गयी है. उन लोगों ने कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार नहीं किया है.

पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद :

बड़ी बात तो यह है कि यह घटना पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि युवक को रोककर मोटरसाइकिल चालकों ने उनसे चांदी छीनी और वहां से फरार हो गए. पुलिस इस घटना के संबंध में कुछ चिह्नित चेहरों की तलाश कर रही है. साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की भी पहचान की प्रक्रिया जारी कर दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >