बरहरवा उवि के पूर्व अंग्रेजी शिक्षक दुल्लू प्रसाद भगत का निधन

बरहरवा निवासी एवं पूर्व अंग्रेजी शिक्षक दुल्लू प्रसाद भगत का उनके निजी आवास पर निधन हुआ। वे करीब 40 वर्षों तक प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा में अंग्रेजी विषय के शिक्षक रहे। उनकी मृत्यु की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुराना विद्यार्थी और शहरवासी उन्हें श्रद्धांजलि देने परिसर पहुंच गए। गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई और पार्थिव शरीर को विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार राजमहल स्थित उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर किया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों सहित कई लोग शामिल हुए।

प्रतिनिधि, बरहरवा. बरहरवा हाटपाड़ा निवासी एवं प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा के पूर्व अंग्रेजी शिक्षक दुल्लू प्रसाद भगत का निधन बुधवार की देर संध्या उनके निजी आवास पर हो गया. वे लंबे समय तक बरहरवा उच्च विद्यालय में अंग्रेजी विषय के शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे थे. उन्होंने विद्यालय में लगभग 40 वर्षों तक सेवा दी थी. उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. बुधवार रात से ही उनके पुराने विद्यार्थी एवं शहरवासी उनके आवास पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे. परिजनों को ढांढ़स बंधाया गया. गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली गयी. इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को उच्च विद्यालय बरहरवा के प्रांगण में ले जाया गया, जहां विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उनका अंतिम संस्कार राजमहल स्थित उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर किया गया. मौके पर शिव कुमार भगत, सपन भगत, लालमोहन भगत, शंकर भगत, शेखर शर्मा, अरविंद भगत, बीनू हांसदा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >