ट्रेन के टॉयलेट से 79 हजार की विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

ट्रेन के टॉयलेट से 79 हजार की विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

प्रतिनिधि, बरहरवा मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा स्टेशन में रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ ने झूसी स्पेशल फेयर महाकुंभ (अप 03417) में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. मिली जानकारी के अनुसार, आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर उक्त ट्रेन में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान ट्रेन के एस-3 और एस-4 कोच के बाथरूम के अंदर व बाहर से विदेशी शराब बरामद की गयी. साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया. छापेमारी के दौरान एस-3 कोच के बाथरूम के पास से एक व्यक्ति को एक पिट्ठू बैग के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति सुमन कुमार (20) पिता संजय कुमार, बिहार के मुंगेर का निवासी बताया जा रहा है. वहीं, एस-4 कोच के टॉयलेट में एक हैंड बैग और तीन पिट्ठू बैग मिले, जिनमें अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब पायी गयी. बरामद शराब में 64 पीस केन बीयर और 95 बोतल रम मिली. बरामद शराब की अनुमानित कीमत 79,780 रुपये बतायी जा रही है. अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग साहेबगंज को सूचित किया जा रहा है. वहीं, छापेमारी टीम में सीपीडीएस टीम मालदा के एएसआई आदित्य कुमार ठाकुर, कांस्टेबल तरुण भूषण, कांस्टेबल अनिल कुमार दास, कांस्टेबल कुमार प्रियंकर के साथ आरपीएफ टीम बरहरवा के एएसआइ जलेश्वर कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, हेड कांस्टेबल नील कमल बरूई, कांस्टेबल मृत्युंजय कुमार और ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी हेड कांस्टेबल अनिमेष बिस्वास, कांस्टेबल पी के मंडल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >