चार मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन को लेकर छात्रों ने दी परीक्षा

विद्यालय प्रबंधक कदाचार मुक्त परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभायी

साहिबगंज

जिले में चल रहे चार मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में सत्र 2026-27 नामांकन हेतु एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन रविवार को पूर्व निर्धारित समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक तक कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुआ. उक्त परीक्षा मैं सभी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रभारी प्रधानाचार्य, वार्डन, सहायक शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधक कदाचार मुक्त परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. डीएसइ कुमार हर्ष व शिक्षा विभाग के जयंत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कस्तूरबा गांधी विद्यालय में वर्ग 6 में 65 में 58 उपस्थित व 07 अनुपस्थित रहे. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय मॉडल स्कूल बरहेट में वर्ग 6 में 68 में 46 उपस्थित व 22 अनुपस्थित रहे. वर्ग 8 में 13 में 05 उपस्थित व 08 अनुपस्थित रहे. वर्ग 9 में 14 में 9 उपस्थित व 5 अनुपस्थित रहे. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स विद्यालय पोखरिया में वर्ग यूकेजी में 56 में 48 उपस्थित व 08 अनुपस्थित रहे. वर्ग में 9 में 30 में 26 उपस्थित व 04 अनुपस्थित रहे. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय डीसीएम सकरीगली वर्ग 6 में 145 में 129 उपस्थित व 16 अनुपस्थित रहे. वर्ग 8 में 34 में 29 उपस्थित व 5 अनुपस्थित रहे. वर्ग 9 में 207 में 177 उपस्थित व 30 अनुपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >