साहिबगंज के राधानगर में लगी भीषण आग, 7 घर जलकर खाक

साहिबगंज के कटहलबाड़ी गांव निवासी बीसु मंडल के घर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने अपना विकराल धारण कर लिया. हवा चलने की वजह से आग ने अगल बगल के घर को भी अपनी चपेट ले लिया.

दीप सिंह, साहिबगंज: साहिबगंज जिला के राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी गांव में मंगलवार की शाम चार बजे अगलगी की घटना हुई. इस वजह से सात घर जलकर खाक हो गये. हालांकि आग कैसी लगी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है. हालांकि, ग्रामीणों की मानें तो आग घर में खाना बनाने वाले चूल्हा की वजह से लगी होगी.

ग्रामीणों में मच गयी अफरा-तफरी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि साहिबगंज के कटहलबाड़ी गांव निवासी बीसु मंडल के घर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने अपना विकराल धारण कर लिया. हवा चलने की वजह से आग ने अगल बगल के घर को भी अपनी चपेट ले लिया. जिससे घिसु मंडल, अशोक मंडल समेत कई घर जलकर खाक हो गये. इसके बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.

लाखों रुपये की हुई क्षति

सूचना मिलने के बाद राधानगर थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इसके बाद उसने सड़क निर्माण कार्य में लगी गाड़ी को आग बुझाने के लिए इस्तेमाल किया. ग्रामीण और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में तीन बकरी, जलावन अनाज सहित घर में रखें सभी समान जलकर राख हो गये हैं. ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने की वजह से लाखों रुपये की क्षति हुई है.

Also Read: साहिबगंज में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा, सरगना अर्जुन सिंह समेत दो अरेस्ट, तीन बाइक जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >