महिला को चाकू मार कर गंभीर रूप से किया घायल

तीन पर प्राथमिकी

बोरियो/साहिबगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत जेटके कुम्हरजोरी पंचायत के करमगोड़ा गांव में एक महिला को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक सुरजी पहाड़िन(40) को गांव के ही तीन लोगों ने चाकू मार कर घायल कर दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को इलाज़ के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. घायल महिला का प्राथमिक उपचार डॉ विवेक भारती ने किया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जाता है कि महिला को सिर, गर्दन और पेट में चाकू मारा गया है, जिससे महिला की स्थिति काफी गंभीर है. इधर, पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी. घायल महिला की पुत्री गोया पहाड़िन के लिखित आवेदन पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 43/25 दर्ज किया है. पुत्री ने तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. हालांकि महिला को चाकू क्यों मारी गयी है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. बेटी गोया पहाड़िन ने बताया कि मां साग तोड़ने के लिए गयी थी. वहीं कुछ पैसे के पुराने लेन-देन की बातों को लेकर मेरे चाचा के बेटे देवा पहाड़िया, सुरजा पहाड़िया और सुंदर पहाड़िया ने चाकू से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया. थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के आशियाने-दुकानें की जा रहीं ध्वस्त