सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में फरार आरोपी का पिता गिरफ्तार
उधवा : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने, मारपीट एवं धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के पिता नूर मोहम्मद को राधानगर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी कर रही है.
विवाहिता ने पति पर लगाया आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विवाहिता महिला ने राधानगर थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनके पति हबीबुर शेख ने आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है. मामले में पति हबीबुर शेख, ससुर नूर मोहम्मद सहित अन्य को नामजद बनाया गया है.
आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी
राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि मामले में थाना कांड संख्या 273/26 एवं डी.पी. एक्ट की धारा 3/4 तथा आइटी एक्ट की धारा 66(E) एवं 67(A) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
पति को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल
पुलिस ने आरोपी पति फुदकीपुर गोहलवाड़ी निवासी हबीबुर शेख को 31 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसके बाद पुलिस मामले के मुख्य आरोपी सह ससुर नूर मोहम्मद की तलाश कर रही थी. पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी कर नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया.
