बरहेट के बुजुर्ग को गुजरात में मानव सेवा संस्था ने बचाया

झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड का एक आदिवासी बुजुर्ग अचानक गुजरात पहुंच गया। वह मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर स्थिति में था और हाईवे पर कूड़ा-कचरा बीन रहा था। गुजरात की एक मानव सेवा संस्था ने उसे रेस्क्यू कर संस्थान में भर्ती किया, जहां उसे नहलाया, साफ कपड़े पहनाए और भोजन कराया गया। बुजुर्ग ने अपनी पहचान बरहेट और अपना सौम्य नाम बताया। संस्था ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों से उसकी पहचान और घर पहुंचाने में मदद मांगी है। इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुट गए हैं।

प्रतिनिधि, बरहेट झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड का एक आदिवासी बुजुर्ग भटककर गुजरात पहुँच गया है. इस संबंध में एक वीडियो गुजरात की मानव सेवा संस्था द्वारा जारी किया गया है. दरअसल, मानव सेवा संस्था के एक सदस्य ने गुजरात में हाईवे किनारे कूड़ा-कचरा चुनते हुए एक बुजुर्ग को देखा. वे बेहद दीन-दशा में थे तथा मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर लग रहे थे. इसके बाद उक्त सदस्य ने उन्हें रेस्क्यू कर संस्था के कार्यालय तक पहुँचाया. वहाँ उन्हें सेविंग कराकर, नहला-धुलाकर, नए कपड़े पहनाए गए और भोजन भी कराया गया. संस्था ने उक्त व्यक्ति से उनके घर का पता पूछा और सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से लोगों से इस व्यक्ति को उसके घर पहुंचाने की अपील की. उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सौम्य तथा पता बरहेट बताया है. अब यहाँ लोग उसकी पहचान करने में लगे हुए हैं और वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >