बच्चों को लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ना चाहिए : डीसी

संत जेवियर्स स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी : डीसी

साहिबगंज.

शहर के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संत जेवियर्स स्कूल में रविवार को 65वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 2025-26 धूमधाम से आयोजित किया गया. समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद, स्कॉलरशिप, ओलंपियाड एवं विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 650 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत समारोह के साथ हुआ. विद्यालय के प्राचार्य ए अरूल डॉस ने मुख्य अतिथि उपायुक्त दीपक कुमार दुबे एवं अन्य अतिथियों का बुके एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया. इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया गया. छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान, प्रार्थना नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कॉयर प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया.

समारोह के दौरान विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी, जिसमें वर्षभर की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका “क्राइसालिस” का विमोचन भी किया गया. आईसीएसई एवं आईएससी परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. साथ ही स्कॉलरशिप, स्टेट ओलंपियाड, नेशनल अवार्ड, चैंपियनशिप अवार्ड, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, रोल ऑफ ऑनर एवं मेरिट अवार्ड भी प्रदान किए गए.

मुख्य अतिथि उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है. उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, मेहनत एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और शिक्षक उन्हें सही दिशा प्रदान करते हैं. अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा एवं संस्कार पर विशेष ध्यान देने की अपील की.

प्राचार्य ए अरूल डॉस ने कहा कि संत जेवियर्स स्कूल केवल शैक्षणिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों एवं अनुशासन पर भी विशेष ध्यान देता है. उन्होंने विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार जताया. कार्यक्रम के दौरान फोक डांस एवं हॉस्टल बॉयज की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही.

इस अवसर पर डॉ सुमित, डॉ महमूद आलम, डॉ अमित चंद्रा, डॉ विजय कुमार, अरुण गुप्ता, अमित सिंह, संजय स्वर्णकार, कृष्णा सिंह, दीपांकर चटर्जी, कुणाल पाठक, अशोक तिवारी, डॉ एनके झा, चैताली दास, मऊ हाजरा, हरिंदम चक्रवर्ती, ड्यूल राय चौधरी, मीना हांसदा सहित विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >