संवाददाता, साहिबगंज राजमहल पहाड़ी क्षेत्र के मंडरो प्रखंड स्थित तारा पहाड़ एवं गुरमी पहाड़ पर करोड़ों वर्ष पुराने बिखरे पड़े जीवाश्म की सुरक्षा के लिए फाॅसिल्स पार्क का निर्माण किया गया है. इस पार्क का भ्रमण साहिबगंज के डीएमओ कृष्णा कुमार किस्कु एवं डीटीओ मिथिलेश चौधरी ने अपने परिवार के साथ किया. उन्होंने पार्क में मौजूद जीवाश्मों का अवलोकन किया और इसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक धरोहर बताया. अधिकारियों ने कहा कि यहां कई बार पर्यटक और भूवैज्ञानिकों का आगमन हो चुका है और यह स्थल शोध एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. राजमहल पर्वत श्रृंखला के मंडरो प्रखंड क्षेत्र के भुतहा वन चप्पा धौकुट्टी में अपरलेयर मोड वाले जीवाश्म की खोज भी हुई है. यहां डॉ बीरबल साहनी द्वारा 14 प्रकार के जीवाश्मों की पहचान की गयी थी. यह स्थल राज्य में अपनी अलग पहचान रखता है. यहां दूर-दराज से पर्यटक आते हैं. मौके पर कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
डीएमओ व डीटीओ ने फॉसिल्स पार्क का किया भ्रमण
साहिबगंज के डीएमओ कृष्णा कुमार किस्कु एवं डीटीओ मिथिलेश चौधरी ने अपने परिवार के साथ किया. उन्होंने पार्क में मौजूद जीवाश्मों का अवलोकन किया और इसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक धरोहर बताया.

डीएमओ व डीटीओ ने फॉसिल्स पार्क का किया भ्रमण