डीसी ने बांझी उप स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

चिकित्सक व कर्मी मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

बोरियो

उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को बोरियो प्रखंड स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र बांझी का औचक निरीक्षण किया, जहां डॉक्टर और कई कर्मी अनुपस्थित पाये गये. लैब टेक्नीशियन मोहम्मद नौशाद अंसारी और एमपीडब्ल्यू प्रदीप कुमार की अनुपस्थिति पर डीसी ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगा. वेतन रोकने का निर्देश दिया. उन्होंने केंद्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जतायी. प्लेसेंटा पीट, आरओ मशीन तथा सोलर लाइट की व्यवस्था जल्द करने का निर्देश दिया. इसके बाद डीसी ने पशुपालन चिकित्सालय बांझी का भी निरीक्षण किया, जहां ताला लटका मिला. इस पर सभी डॉक्टरों व कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया. वहीं राज्यकीय अनुसूचित जनजाति उच्च विद्यालय बांझी के निरीक्षण में मॉडलर किचन अव्यवस्थित और नव-निर्मित भवन जर्जर मिला. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 30 दिनों में मरम्मत पूरी की जाये, अन्यथा संबंधित एजेंसी से राशि वसूलकर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >