बरहरवा में जेंडर रिसोर्स सेंटर शुरू, हिंसा पीड़ित महिलाओं को मिलेगा लाभ

कार्यक्रम में 2 करोड़ 14 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की परिसंपत्ति का किया गया वितरण

बरहरवा

प्रखंड परिसर स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में बुधवार को जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन सह परिसंपति वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ पाकुड़ विधायक निसात आलम, सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, कार्यकारी बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, बीडीओ सन्नी कुमार दास, सीओ अनोज कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार, जिला प्रबंधक एसएमआईबी सतीश कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर और कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया गया. इस दौरान जेएसएलपीएस के 95 सखी मंडलों की दीदियों को बैंक क्रेडिट लिंकेज से 2 करोड़ 10 लाख का ऋण, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत 45 सखी मंडल की दीदियों को 4 लाख 50 हजार की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इसके अलावे तीन लाभुकों को मसूर बीज, आंगनबाड़ी केंद्र कोयरीपाड़ा 1 की नव चयनित सेविका आशिका कुमारी को नियुक्ति पत्र, अबुआ आवास के पांच लाभुकों को गृह प्रवेश हेतु प्रतीकात्मक कुंजी चाबी, आठ लाभुकों को सर्वजन पेंशन की स्वीकृति पत्र, बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पांच लाभुकों को बागवानी, पशु शेड और जॉब कार्ड का स्वीकृति पत्र, 29 जरूरतमंदों के बीच नपं प्रशासन द्वारा कंबल वितरण, पांच दिव्यांगों के बीच बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और उत्क्रमित उच्च विद्यालय इस्लामपुर के आठ विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. अपने संबोधन में विधायक निसात आलम ने जेआरसी के शुभारंभ पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी और प्रखंड क्षेत्र के सभी हिंसा पीड़ित महिलाओं को इसका लाभ लेने की बात कही. इसके अलावे उन्होंने पदाधिकारियों को प्रखंड के सभी लंबित कार्यों में तेजी लाने, प्रखंड और अंचल के पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड की जनता के साथ बेहतर समन्वय के साथ काम करने और बरहरवा प्रखंड को वर्ष 2026 में जिले के सभी प्रखंडों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करवाने की बात कही. वहीं, एसएमआईबी जिला प्रबंधक सतीश कुमार ने घरेलू हिंसा, डायन उत्पीड़न,यौन प्रताड़ना, मानव तस्करी, बाल विवाह, महिलाओं की गरिमा, महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार की हिंसा में जीआरसी द्वारा मिलने वाले मदद के बारे में विस्तारपूर्वक बताया. मौके पर बीपीएम फैज आलम, बीपीओ विजय कुमार, कृषि पदाधिकारी चंदन कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी मो नसरुद्दीन, गुलाम रब्बानी, कमल आर्या, भोलानाथ महतो, अनंतलाल भगत, नेहाल अख्तर, दिलदार आलम, नाबिद अंजुम सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >