पतना में 9 विद्यालयों के सोशल ऑडिट की हुई प्रखंडस्तरीय जनसुनवाई

ज्यूरी टीम द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया

पतना. प्रखंड के बीआरसी भवन में गुरुवार को शिक्षा विभाग की सोशल आडिट टीम के द्वारा पतना के 3, बरहरवा के 3 और बरहेट के 3 विद्यालय कुल 9 विद्यालयों के किये गये ऑडिट का प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई की गयी. जिसमें ज्यूरी टीम में प्रमुख छीता बास्की, सोशल ऑडिट बीपीआरओ शंकर दास, सीएसओ रमेश हेम्ब्रम, पतना व बरहरवा बीइइओ रविन्द्र चन्द्र मंडल, बरहेट बीइइओ सह डीएसई प्रतिनिधि तरूण कुमार घाटी शामिल रहे. जनसुनवाई में पतना में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोदीकोला, प्राथमिक वि केशरो, उमवि प्रधान टोला शर्मापुर, बरहेट में प्रावि सोनाजोरी, उमवि धनजोरी, प्रावि बरहेट संताली, बरहरवा के प्रावि कालु, उमवि बंसीकांटा, मदरसा दारूल उलुम कोटालपोखर का मामला उठाया गया. जिसमें चावल उठव, खर्च, शेष चावल से संबंधित पंजी अद्यतन नहीं पाया जाने, नियमित रजिस्टर मेंटेन नहीं होने, समग्र शिक्षा अभियान, शौचालय, विद्यालय भवन, खेल मैदान सहित अन्य मुद्दे के मामले उठाये गये. इस दौरान संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा संबंधित मामले का कागजात प्रस्तुत किया गया और ज्यूरी टीम द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया. मौके पर पतना बीपीओ मनोहर मंडल, बरहेट बीपीओ समीर मुर्मू, सीआरपी राजवंश कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >