डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर जोर

डीएमएफटी की प्राथमिकता खनन प्रभावित क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित करना

साहिबगंज.डीसी-सह-अध्यक्ष जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट हेमंत सती की अध्यक्षता में डीएमएफटी की शासी (न्यास) परिषद की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में हुई. इसमें जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गयी. कई प्रस्ताव पारित किये गये. बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ पेयजल, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण तथा आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण पर आधारित योजनाओं को स्वीकृति दी गयी. खनन प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान को ध्यान में रखते हुए नयी योजनाओं का खाका तैयार किया गया. विकास कार्यों को तेज गति से धरातल पर उतारने के लिए सुझाव भी दिये गये, जिसमें ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा विस्तार, मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाइपलाइन विस्तार और स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना जैसे विषय शामिल थे. डीसी हेमंत सती ने अधिकारियों को पारित योजनाओं के जल्द क्रियान्वयन का निर्देश दिया. कहा कि डीएमएफटी की प्राथमिकता खनन प्रभावित क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित करना है. बैठक में सांसद विजय कुमार हांसदा, राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन , बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, पाकुड़ विधायक निसात आलम, विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, डीएफओ प्रबल गर्ग, डीडीसी सतीश चंद्रा, आइटीडीए निदेशक संजय दास, एसी गौतम भगत आदि मौजूद थे. विधि व्यवस्था में कोताही नहीं बरते पदाधिकारी : सांसद

जिले में बढ़ रहे आपराधिक घटना को पुलिस पदाधिकारी कंट्रोल करें. यह बातें सांसद विजय हांसदा ने दिशा की बैठक में कही. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विधि व्यवस्था में गंभीर है. कहीं भी कोई आपराधिक घटना घटती है, तो पदाधिकारी इस पर लगाम लगायें. जिले में चल रही विकास योजना में तेजी लाने की बात कही.

गुमानी बराज के जल स्तर निगरानी के लिए बने कमेटी : निशात

दिशा की बैठक में पाकुड़ विधायक निशात आलम ने गुमानी बराज बरहेट में जल स्तर बढ़ने पर कम करने के लिए गुमानी बराज के गेट खोलने व बंद करने का मामला उठाया. उन्होंने कहीं की गुमानी बराज में अनियमितता के कारण बरहरवा के विशनपुर, हस्तीपाड़, आगलोई, माधवापाड़ा, श्रीकुण्ड, दरियापुर, विनोदपुर, हरिहरा, महाराजपुर, आहुतग्राम, जामपुर, रूपशपुर, बिंदुपाड़ा पंचायत के सभी ग्राम जल मग्न हो जाते हैं, जिसके कारण क्षेत्र के किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है.

अनुमंडलीय अस्पताल में खुले डायलिसिस सेंटर : एमटी राजा

राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने विधानसभा क्षेत्र के मूलभूत समस्या के समाधान एवं विकासशील योजनाओं के क्रियान्वयन के विषय को मजबूती से रखा है. कहा कि राजमहल एवं उधवा प्रखंड क्षेत्र में लाखों की आबादी अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्य व्यवस्था पर निर्भर है. अस्पताल में डायलिसिस केंद्र खोलने की आवश्यकता है. इससे गरीब मरीजों को राहत मिलेगी.

बोरियो में बिजली व सड़क की समस्या का हो निदान : धनंजय

बोरियो विधानसभा क्षेत्र में बिजली व सड़क की समस्या का हो निदान हो. दिशा की बैठक में विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि हर हाल में क्षेत्र में विकास की गाड़ी बढे़गी. सडक की मरम्मत व विद्युत व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें