बैंककर्मियों ने साहिबगंज व तीनपहाड़ में किया प्रदर्शन

पांच दिवसीय कार्य प्रणाली की मांग मांग पर डटे, काम बंद कर की नारेबाजी

साहिबगंज. पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर साहिबगंज और तीनपहाड़ में बैंक कर्मियों ने राष्ट्रव्यापी दो दिवसीय हड़ताल के तहत विरोध प्रदर्शन किया. साहिबगंज शहर के चौक बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के सामने सभी बैंकों के कर्मियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया. बैंक कर्मियों ने बताया कि वे वर्ष 2015 से सप्ताह में केवल पांच दिन कार्य करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2023 में इंडियन बैंक एसोसिएशन और बैंक यूनियनों के बीच समझौता हुआ था, जो पिछले दो वर्षों से भारत सरकार के पास विचाराधीन है. प्रदर्शन में एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन के हरिनंदन शाह, राजेश कुमार, विपुल कुमार, शेखर संवाल टुडू, देवनंदन प्रसाद, अवधेश झा, सरवन कुमार, विक्की कुमार, एसबीआई के कमलेश कुमार, शशि कुमार सहित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सुधांशु शर्मा, बृजेश कुमार सिंह, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के रवि कुमार और बैंक ऑफ इंडिया के अनिल कुमार मंडल, शुभम जायसवाल, कन्हाई कुमार झा, हरिमोहन झा उपस्थित रहे.

तीनपहाड़ में बैंक बंद, उपभोक्ताओं को हुई परेशानी

हड़ताल के दूसरे दिन तीनपहाड़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पूरी तरह बंद रही. इससे बैंकिंग कार्य के लिए आए उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पैसे की निकासी और अन्य आवश्यक कार्य के लिए आए ग्राहकों को बिना काम कराए लौटना पड़ा. बैंक कर्मियों ने स्पष्ट किया कि उनकी यह हड़ताल शनिवार को अवकाश सहित पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करने की मांग के लिए की जा रही है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >