बरहरवा व तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग

सांसद विजय कुमार हांसदा ने मालदा डिवीजन के डीआरएम को पत्र लिखा है.

प्रतिनिधि, राजमहल बरहरवा एवं तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना के विकास को लेकर राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने मालदा डिवीजन के डीआरएम को पत्र लिखा है. सांसद ने बताया कि बरहरवा स्टेशन महत्वपूर्ण और अधिक राजस्व देनेवाला स्टेशन है, उन्होंने स्टेशन भवन के सौंदर्यीकरण, जर्जर भवन की मरम्मत, कॉनकोर्स एरिया के पुनर्विकास तथा प्लेटफॉर्म संख्या एक के विस्तार की मांग की है. एलसी गेट संख्या 19 पर पैदल यात्रियों के लिए फुट ओवरब्रिज बनाने की आवश्यकता जतायी है, उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन के दोनों ओर बाजार होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है. तीनपहाड़ स्टेशन के लिए शौचालय निर्माण, जलनिकासी व्यवस्था, भवन के जीर्णोद्धार, प्रतीक्षालय निर्माण और कॉनकोर्स पुनर्विकास की मांग उठाई गयी है. दरला, इनायतपुर और मानिकपुर के लोगों की सुविधा के लिए ब्रिज संख्या 293 के बंद अंडरपास की मरम्मत की भी मांग की गयी है. सांसद ने सभी कार्य प्राथमिकता से पूरा करने का आग्रह किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >