गंगा में डूबे चारों युवकों का हुआ अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम

चूहा पकड़ने के चक्कर में हुई मौत

पतना. प्रखंड के झूमरबाद महकूब गांव में शनिवार और रविवार को एक के बाद एक चार शव पहुंचा, जिससे गांव में मातम छा गया. बताते चलें कि पतना प्रखंड क्षेत्र के महकूब झूमरबाद के 17 लोग सहित 32 लोग शनिवार की सुबह महाराजपुर गंगा घाट में छोटी नाव पर सवार होकर दिेयारा चूहा पकड़ने जा रहा था. इसी दौरान दियारा पहुंचने से पहले नाव डूब गयी. हालांकि, नाव में सवार 32 में 28 लोग तैरकर बाहर निकल गये. लेकिन, चार लोग राजू मुर्मू (25), कृष्णा सोरेन (30), कहा हांसदा (39) व साम बास्की (25) गंगा नदी में डूब गये. जिससे चारों की मौत हो गयी. मृतक चारों युवक पतना प्रखंड झूमरबाद महकूब गांव के बेटे व दामाद थे. चूहा पकड़ने के चक्कर में गांव में एक साथ चार युवकों की मौत से उक्त गांव के अलावे आसपास के क्षेत्रों में भी मातम पसर गया है. राजू मुर्मू, कहां हांसदा और साम बास्की को झुमरबाद महकूब व कृष्णा सोरेन को शिवापहाड़ में आदिवासी रीति-रिवाज के साथ दफनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >