डीडीसी ने बाढ़ से हुए फसल नुकसान की ली जानकारी

प्रखंड कार्यालय आकर बीडीओ कक्ष में प्रभावित पंचायतों के मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधि के साथ बैठक कर बरहेट स्थित गुमानी बैराज से पानी के नियमित मात्रा में बहाव न करने से हुए फसल नुकसान आदि अन्य वस्तु स्थिति पर विस्तृत चर्चा की.

प्रतिनिधि, बरहरवा जिले के उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पंचायतों बिशनपुर, मधुवापाड़ा, हस्तीपाड़ा, आगलोई, श्रीकुंड, दरियापुर, बिनोदपुर आदि का भ्रमण कर बाढ़ से प्रभावित हुई फसल एवं अन्य संसाधनों के नुकसान का जायजा लिया गया. प्रखंड कार्यालय आकर बीडीओ कक्ष में प्रभावित पंचायतों के मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधि के साथ बैठक कर बरहेट स्थित गुमानी बैराज से पानी के नियमित मात्रा में बहाव न करने से हुए फसल नुकसान आदि अन्य वस्तु स्थिति पर विस्तृत चर्चा की. दरियापुर के मुखिया मो इश्तियाक ने बिशनपुर पंचायत के नक्सीमल, दरियापुर पंचायत के कांकजोल, बिनोदपुर पंचायत, श्रीकुंड पंचायत आदि में हुए नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी. मौके पर अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, बीडीओ सन्नी कुमार दास, सीओ अनोज कुमार, सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, पूर्व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास, मुखिया काबिल अहमद, सुमित चौबे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >