गंगा में नहाने के दौरान युवक डूबा, गोताखोर कर रहे तलाश

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज स्थित डीबीएल गंगा घाट की घटना

साहिबगंज. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज स्थित डीबीएल गंगा घाट पर शुक्रवार को नहाने के दौरान एक युवक गंगा नदी में डूब गया. युवक की पहचान अहमदाबाद के किशनपुर निवासी विकास कुमार मंडल (26) के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार, विकास कुमार मंडल दिल्ली से ट्रेन से साहिबगंज अपने मौसा के घर महादेवगंज आया था. शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह यह कहकर घर से निकला कि वापस घर चला जाएगा. परिजनों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना. बताया जा रहा है कि घर से निकलने के बाद विकास डीबीएल गंगा घाट पहुंचा और कपड़े खोलकर नहाने के लिए नदी में उतरा. घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों के अनुसार युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते गंगा में समा गया. काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर लोगों ने शोर मचाया और तुरंत इसकी सूचना गंगा नदी थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही गंगा नदी थाना प्रभारी लव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों अशोक मंडल, दिलचन्द्र मंडल, बाबूलाल मंडल व चालक मनोज कुमार को बुलाया गया. गोताखोर देर शाम तक गंगा नदी में युवक की खोजबीन करते रहे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था. परिजनों के अनुसार विकास कुमार मंडल तीन भाइयों में सबसे छोटा था. उसके पिता महेंद्र मंडल रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश लगातार जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >