सीएस एवं विधायक प्रतिनिधि ने सीएचसी का किया निरीक्षण

विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने बताया कि पाकुड़ विधायक निसात आलम 9 नवंबर (रविवार) को पूर्वाह्न 11:30 बजे बरहरवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचेंगी. वे इस दौरान जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगी

बरहरवा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में शुक्रवार देर संध्या साहिबगंज सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने आगामी स्वास्थ्य मेला एवं शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया. विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने बताया कि पाकुड़ विधायक निसात आलम 9 नवंबर (रविवार) को पूर्वाह्न 11:30 बजे बरहरवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचेंगी. वे इस दौरान जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगी और स्वास्थ्य शिविर में शामिल होंगी. सिविल सर्जन डॉ. पासवान ने बताया कि कार्यक्रम की सुचारू रूप से सम्पन्नता को लेकर सभी स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >