साहिबगंज का CRPF जवान छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जंगल में हुआ शहीद, वज्रपात से हुई मौत

छत्तिसगढ़ में तैनात साहिबगंज के युवक की ठनका गिरने से मौत हो गई है. युवक सीआरपीएफ की 111 नंबर बटालियन का था.

साहिबगंज,(बरहरवा) विकास जायसवाल : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा बारसूर जंगल में आकाशीय बिजली गिरकर घायल होने वाले के बाद दो जवान अस्पताल पहुंचे और शहीद हो गये है. जिनमे एक युपी के प्रयागराज जिले के महेंद यादव बताया जा रहा है तो वहीं दूसरा जवान झारखंड साहेबगंज कुलीपाडा के सीआरपीएफ के (111 नंबर बटालियन) का है.

शहीद जवान की 2018 में हुई थी शादी

एसपी ने परिजनों को सूचना दी उसके बाद परिजन छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा के लिए रवाना हो रहे हैं. वहीं शहीद हुए जवान एस शहुअट आलम कि शादी 5 मई 2018 को कोटालपोखर स्टेट बैक के पास रहने वाले अब्दुल रशिद के बेटी रुकशाना खातुन के साथ काफी धुमधाम से हुई थी. शादी के बाद पत्नी के साथ रहने के बाद वापस ड्यूटी पर चला गया.

2 महीने पहले ही हुई थी पोस्टिंग

परिजनों के अनुसार एस आलम 2 महीने पहले ही छत्तीसगढ़ में उसकी पोस्टिंग दंतेवाड़ा जिला में हुई थी. इससे पहले वह श्रीनगर में पोस्टेड था. शहीद जवान का एक 6 वर्ष का एक बेटा शहजेब तबरेज है. घटना की जानकारी मिलते हैं उनकी पत्नी भाई एवं ससुराल पक्ष के लोगो का रो रो कर का बुरा हाल है. शहीद जवान का शव अभी साहिबगंज नहीं पहुंचा है. संभवत कल कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनका शव पहुंचने की उम्मीद है.

Also Read: आफत की बरसात : वज्रपात से राज्य में पांच की मौत, रांची में पेड़ से दबकर दो मरे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के आशियाने-दुकानें की जा रहीं ध्वस्त