त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे का मालदा मंडल यात्रियों की सुरक्षित, सहज और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध कर रहा है. भागलपुर, साहिबगंज और मालदा टाउन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण और सुविधा के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं लागू की गयी है. फुटओवर ब्रिज पर अनावश्यक बैठने से यात्रियों की आवाजाही में बाधा आती है. इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती बढ़ायी गयी है. ताकि प्लेटफॉर्म बदलते समय यात्रियों को मार्गदर्शन मिल सके. अव्यवस्था न हो. मालदा मंडल के निर्देशों के अनुसार सभी स्टेशनों पर यात्रियों को प्लेटफॉर्म परिवर्तन के समय सुरक्षित मार्गदर्शन दिया जा रहा है. साहिबगंज स्टेशन पर लगातार उद्घोषणा के माध्यम से दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं. सामान्य श्रेणी के डिब्बों में यात्रियों को कतारबद्ध होकर चढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे भीड़ का प्रभावी प्रबंधन हो. सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो. आरपीएफ निरीक्षक गुलाम सरवर ने बताया कि मालदा डिवीजन के निर्देशों के अनुसार उनकी टीम लगातार स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और सहायता में तैनात है. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. मालदा मंडल की पहल छठ पूजा और अन्य पर्वों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और संतुलित यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में सराहनीय कदम मानी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.