साहिबगंज: तीनपहाड़ के तेतुलिया में दो महिलाओं की मौत, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के तेतुलिया में दो महिलाओं की मौत हो गयी है. पुलिस जांच में जुटी है. पुलिस अधिकारी की मानें, तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा.

राजमहल (साहिबगंज), मनोज यादव: झारखंड के साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के तेतुलिया गांव में मंगलवार को दो अलग-अलग परिवार की महिलाओं की मौत हुई है. प्रथम दृष्ट्या दोनों ही महिलाओं की मौत पुलिस एवं परिजनों की ओर से कीटनाशक पदार्थ खाने से बताई जा रही है. हालांकि पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है. पुलिस के मुताबिक मौत का मुख्य कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा.

संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिली करुणा देवी


साहिबगंज के तेतुलिया निवासी स्वर्गीय मनोज दास की पत्नी करुणा देवी (44 वर्ष) मंगलवार के सुबह अपने घर में ही संदिग्ध परिस्थिति में मृत अवस्था में पड़ी थी. परिजनों ने आशंका जतायी कि कीटनाशक पदार्थ खाने से ही मृत्यु हुई है. इसकी सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर संजय कुमार दुबे मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल लाए. चिकित्सकों द्वारा मृतका का पोस्टमार्टम किया गया.

दीपाली देवी की भी हो गयी मौत


मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे तेतुलिया गांव के ही सुबोध साह की पत्नी दीपाली देवी (40 वर्ष) अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. वह घर में रखी एक दवा को खांसी की दवा समझकर पी ली और घर पर सो गई. कुछ घंटे बीत जाने के बाद परिजनों ने उसे उठाया, तो देखा कि उसके मुंह से सफेद ‌झाग जैसा निकल रहा है. परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, यहां चिकित्सकों के जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया. थाने के एसआई संजय कुमार दुबे ने शव का पंचनामा कराया. पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

Also Read: Jharkhand Crime News: घर जमाई बनाने से किया इनकार तो बेरहमी से कर दी ससुर की हत्या, साहिबगंज पुलिस ने किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Read More

संबंधित खबरें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

यह भी पढ़ें >