सीपीआइ (एम) नेता का निधन, समर्थकों में शोक

राज्य कमेटी के सचिव मंडल सदस्य मो इकबाल का सोमवार शाम 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है.

बरहरवा. सीपीआई (एम) झारखंड राज्य कमेटी के सचिव मंडल सदस्य मो इकबाल का सोमवार शाम 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है. मंगलवार को पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनका अंतिम संस्कार दिलालपुर गांव में किया गया, जिसमें सैकड़ों समर्थक शामिल हुए. मो इकबाल ‘मास्टर’ नाम से विख्यात थे. उन्होंने मजदूरों को संगठित करने तथा साहिबगंज-दियारा की अनसर्वे जमीन, खासमहल, बाढ़ पीड़ितों और किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया था. उनके निधन पर राज्यभर के पार्टी कार्यालयों में तीन दिन तक लाल झंडा झुका रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >