ओके00 कांग्रेसियों ने नये जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

बरकत खान को साहिबगंज कांग्रेस कमेटी का पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर श्रीकुंड कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्हें माला, शॉल और बुके देकर बधाई दी गई। बरकत खान ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए जिले में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की कमी महसूस करते हुए पाकुड़ विधायक निसात आलम और उनके पुत्र तनवीर आलम के साथ मिलकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास सहित कई अन्य उपस्थित थे।

प्रतिनिधि, बरहरवा. साहिबगंज कांग्रेस कमेटी का पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर बरकत खान का श्रीकुंड कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. उन्हें माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और बुके भेंटकर बधाई दी गई. बरकत खान ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शीर्ष नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने और जिले में संगठन को मजबूत बनाने का पूरा प्रयास करेंगे. उन्होंने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की कमी को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि वे पाकुड़ विधायक निसात आलम और उनके पुत्र तनवीर आलम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, पूर्व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास, नाबिद अंजुम, मो जब्बार शेख, मोरसलीम खान, काबिल अहमद, मो काजल, मो कामरूप, मो फिरोज, मो नईमुद्दीन, मो बबलू सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >