सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचायें कांग्रेस कार्यकर्ता : बरकत

बटाइल व जामपुर पंचायत में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के कोर कमेटी के कन्वेनर व सदस्यों ने बैठक की.

बरहरवा. प्रखंड अंतर्गत बटाइल व जामपुर पंचायत में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के कोर कमेटी के कन्वेनर व सदस्यों ने बैठक की. अध्यक्षता जामपुर पंचायत की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष बाबुल खान ने की तथा बटाइल पंचायत की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष समुद्री बास्की ने की. बैठक में कोर कमेटी के कन्वेनर के रूप में जिलाध्यक्ष बरकत खान व कोर कमेटी के सदस्य के रूप में मो नसीरुद्दीन, शमसेर खान, मो तमीजुद्दीन सेख एवं शरत मंडल शामिल हुए. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार के द्वारा चलायी गयी जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी सभी कार्यकर्त्ता घर घर पहुंचाना सुनिश्चित करें. वहीं, उन्होंने गठबंधन सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं के द्वारा पुनः झारखंड में गठबंधन की सरकार बनाए जाने की बात कही. मौके पर नईम खान,नबीद अंजुम, मिथुन मण्डल, सत्यनारायण साहा, गुलाब खान, महफूज आलम, गोपी यादव, सैफुल खान, मुस्तफिजुर, मोस्तफा, लखन हंसदा, बिजय यादव, डीजेन सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >