सांसद एवं विधायक निधि की योजनाएं समय पर पूरा करें: डीसी

सांसद एवं विधायक निधि की योजनाएं समय पर पूरा करें: डीसी

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सांसद निधि और विधायक निधि योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में लंबित कार्यों और डीसी विपत्र से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निधियों से जुड़े सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं. उन्होंने कहा कि अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देते हुए तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुके हैं, उनके उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र तैयार कर डीसी बिल के साथ संबंधित विभागों को उपलब्ध कराएं. बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >