1.20 लाख की लूट का दावा निकला फर्जी, आरोपी से भरवाया गया बांड

तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में छिनतई की एक खबर ने पुलिस को सक्रिय कर दिया, लेकिन जांच में पता चला कि यह पूरी तरह झूठी थी। जोंका निवासी अजमल शेख ने शिकायत की कि उससे 1 लाख 20 हजार रुपये की छिनतई हुई है। पुलिस ने मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज जांची, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में अजमल ने सच बताकर झूठी शिकायत स्वीकार की। थाना प्रभारी ने अजमल को चेतावनी दी और बांड भरवाया कि भविष्य में ऐसी हरकत न करे। दोबारा झूठी सूचना देने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पुलिस की तत्परता के साथ ही झूठी शिकायतों से प्रशासनिक संसाधनों के दुरुपयोग की चिंता भी उजागर की।

प्रतिनिधि, तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में छिनतई की एक सनसनीखेज सूचना ने शनिवार की संध्या को पुलिस महकमे को सक्रिय कर दिया, लेकिन जांच के बाद मामला पूरी तरह झूठा निकला. इस घटना ने न केवल पुलिस की तत्परता को उजागर किया, बल्कि झूठी शिकायतों से प्रशासनिक संसाधनों के दुरुपयोग की ओर भी ध्यान खींचा. जानकारी के अनुसार, बाबुपुर जोंका मुख्य सड़क स्थित रामपुरा पुलिया के समीप जोंका निवासी अजमल शेख ने शनिवार की संध्या पुलिस को सूचना दी कि उससे 1.20 लाख रुपये की छिनतई कर ली गयी है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. साथ ही वरीय अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गयी. इसके बाद राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने भी मामले की जांच की. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन किसी भी प्रकार का सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने अजमल शेख से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने स्वीकार किया कि छिनतई की घटना झूठी थी. जांच में स्पष्ट हुआ कि उसने गलत सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी. इस संबंध में तीनपहाड़ थाना प्रभारी ने बताया कि अजमल द्वारा छिनतई का मामला झूठा पाया गया है. उसे चेतावनी देते हुए एक बांड भरवाया गया है और भविष्य में इस तरह की झूठी सूचना देकर पुलिस को परेशान नहीं करने को कहा गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि दोबारा ऐसी हरकत करने पर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >