नाना के घर के बाहर खेल रही 6 साल की बच्ची को स्कूली मैजिक ने मारी टक्कर, मौत

घर के सामने खेल रही 6 साल की बच्ची की स्कूली मैजिक वाहन से दर्दनाक मौत. परिजनों में मचा कोहराम. पुलिस ने वाहन जब्त किया.

फरक्का, प्रतिनिधि :मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज थाना क्षेत्र के हाउस नगर गांव में स्कूली मैजिक वाहन की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृतका की पहचान लातूनजरा खातून के रूप में हुई है. वह कुछ दिनों से अपनी मां के साथ नाना के घर घूमने आयी थी. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

घर के सामने खेल रही थी बच्ची

जानकारी के अनुसार लातूनजरा खातून गुरुवार को अपने नाना के घर के सामने खेल रही थी. इसी दौरान गांव की ओर से एक स्कूली मैजिक वाहन तेज गति से आया और बच्ची को टक्कर मार दी. हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी.

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही समशेरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर अस्पताल भेज दिया. दुर्घटना में शामिल मैजिक वाहन को पुलिस ने जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

नाना के घर घूमने आयी थी बच्ची

मृतका के नाना जोमीदर शेख ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी अपनी बच्ची लातूनजरा के साथ उनके घर आयी थी. गुरुवार को बच्ची घर के सामने खेल रही थी, तभी मैजिक वाहन की चपेट में आ गयी. हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jaiswal

विकास जायसवाल तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसरोकार, खोजी खबरों, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में अनुभवी हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >