संवाददाता, साहिबगंज तीन फरवरी से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू हो रही है. कदाचारमुक्त व शांतिपूर्वक परीक्षा हो. बच्चों को समय पर प्रश्न-पत्र मिल जाये. इसका ध्यान केंद्राधीक्षक रखेंगे. यह बातें डीइओ डॉ दुर्गानंद झा ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय सभागार में जिले के 37 मैट्रिक व 16 इंटर के केंद्राधीक्षकों की बैठक में कही. कहा कि इंटर में 16713 परीक्षार्थी और 37 केंद्र हैं. कला में 6491, कॉमर्स में 1957, साइंस में 2070 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. बैठक में बेंच डेस्क की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरा, चहारदीवारी व पेयजल की स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन के साथ केंद्राधीक्षक ने बात की. समय पर परीक्षा शुरू करने की बात कहीं. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जिले के सभी-सभी केन्द्राधीक्षक उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
