कोटालपोखर में भक्तिभाव से हुई भगवान बलभद्र की पूजा, ब्याहुत समाज ने मांगी सुख-समृद्धि

कोटालपोखर के गुलाबी माधव विवाह भवन में ब्याहुत समाज ने भगवान बलभद्र की पूजा की. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन हुआ और समाज में एकजुटता का संदेश दिया गया.

प्रतिनिधि, कोटालपोखर: साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत कोटालपोखर स्थित गुलाबी माधव विवाह भवन में सोमवार को ब्याहुत समाज की ओर से भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना की गयी. समाज के लोगों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा कर क्षेत्र, समाज और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजन

पूजा कार्यक्रम में मुकेश भगत और उनकी पत्नी यजमान के रूप में शामिल हुए. पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी.

पूजा के दौरान भगवान बलभद्र को विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया. पूजा के बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

एकजुटता और भाईचारे का दिया संदेश

इस अवसर पर ब्याहुत समाज के लोगों ने भगवान बलभद्र के जीवन और उनके आदर्शों को याद किया. समाज में एकजुटता, आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाये रखने का संदेश दिया गया.

पूजा को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए.

भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम

पूजा के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा. श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना की और परिवार व समाज की खुशहाली की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jaiswal

विकास जायसवाल तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसरोकार, खोजी खबरों, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में अनुभवी हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >