नववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब दुकानों पर उमड़ी भारी भीड़

एक दिन में जिले में लगभग 55 लाख रुपये की बिक्री, पड़ोसी राज्यों से भी पहुंचे खरीदार

साहिबगंज

नववर्ष से एक दिन पूर्व बुधवार की संध्या से ही साहिबगंज जिले में शराब की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शहरवासियों के साथ-साथ आसपास के पड़ोसी राज्यों से आए लोग भी शराब की दुकानों पर खरीदारी करते नजर आये. सामान्य दिनों की तुलना में इस दिन दुकानों पर कहीं अधिक चहल-पहल देखी गयी. आंकड़ों के अनुसार, जिले भर में एक ही दिन में लगभग 55 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई. माना जा रहा है कि बिहार राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण वहां के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले शराब प्रेमी नववर्ष का जश्न मनाने के लिए साहिबगंज का रुख कर रहे हैं. बीयर की बिक्री भी सामान्य से अधिक और समान रूप से होने की बात कही गयी है. इस संबंध में उत्पाद पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर को शराब की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक रही. उन्होंने कहा कि जिले की सभी दुकानों को मिलाकर लगभग 55 लाख रुपये की बिक्री का अनुमान है. नववर्ष को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल और खरीदारी से जिले में उत्सव का माहौल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >