किसानों की समस्या का जल्द हो समाधान : पूर्व विधायक

विभिन्न मुद्दों पर प्रखंड कार्यालय में भाजपाइयों ने दिया धरना

साहिबगंज. साहिबगंज प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में भाजपा के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर किसानों के हित में विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सदर सीओ बास्कीनाथ टुडू को सौंपा गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अनुराग राहुल ने किया. पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि किसानों की मांगों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री और मोटेशन कार्य को शीघ्र चालू किया जाये, दियारा क्षेत्र में कटाई रोधी कार्य को पूरी सुरक्षा के साथ सुनिश्चित किया जाये और बिन मौसम बरसात में हुए नुकसान के लिए किसानों को क्षतिपूर्ति प्रदान की जाये. धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणेश प्रसाद तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, संजय पटेल, मनोज कुमार यादव, चांदनी देवी, श्वेता श्रीवास्तव, राम प्रताप चौधरी, ओम प्रकाश पांडे, सुधाकर यादव, विक्रम कुमार दास, विष्णु दयाल सिंह, मनोज चौधरी, गौतम पंडित, यशवंत कुमार पासवान, अरविंद कुमार सिंह, शुभम कुमार, अमरनाथ चौधरी, जितेंद्र महतो, पंकज चौधरी, सुमन मंडल, अरविंदो बॉस, जयकांत वर्मा, ममता कुमारी, ज्योति सिंह, राजू यादव, उदय कुमार, सिंधु पांडे, संयुक्त कुमारी, पशुपति प्रसाद गोंड, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. भाजपा ने किसानों की ओर से प्रमुख मांगें रखी है, जिसमें धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 32 रुपये प्रति क्विंटल तय किया जाये, सभी किसानों का धान के बिना राष्ट्रीय भुगतान तुरंत किया जाये, मौसमी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का सर्वेक्षण कर वास्तविक मुआवजा तुरंत प्रदान किया जाये, खाद, बीज, कृषि उपकरण सब्सिडी पर समय पर उपलब्ध कराये जायें, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना को पुनः चालू किया जाये, किसानों की ऋणमाफी सीमा का वास्तविक लाभ सुनिश्चित किया जाये, राज्य के किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाये, किसानों को आधुनिक तकनीकी खेती की जानकारी दी जाये, कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग इकाइयों की कमी पूरी की जाये, फसल और पशुधन बीमा योजनाओं में अवरोध दूर किये जायें, किसानों को निशुल्क बिजली प्रदान करने के वादे पूरे किए जायें और गैस सिलिंडर 450 रुपये में उपलब्ध कराये जायें आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >