PM मोदी के झारखंड आगमन से पहले साहिबगंज में अपराधियों ने किया बम विस्फोट, रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त

साहिबगंज में अपराधियों ने बम बलास्ट कर रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त कर दिया. जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है. पुलिस की टीम मामले की छानबीन कर रही है.

बरहेट, विकास जायसवाल: पीएम मोदी के झारखंड आगमन से पहले साहिबगंज के बरहेट में अज्ञात अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. दरअसल मंगलवार की आधी रात में पश्चिम बंगाल फरक्का एमजीआर ट्रैक पर बम विस्फोट हुआ है. जिससे पटरी क्षतिग्रस्त हो गयी है. घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है. स्थानीय पुलिस पदाधिकारी व एनटीपीसी के अधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए हैं.

ग्रामीणों को बुधवार की अहले सुबह हुई मामले की जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगा घुट्टु टोला से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एमजीआर रेल लाइन पोल संख्या 40/1 के समीप बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने बम विस्फोट कर दिया. इसकी जानकारी ग्रामीणों को बुधवार की अहले सुबह उस वक्त हुई जब वे वहां से गुजर रहे थे. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना एनटीपीसी के कर्मियों व पुलिस अधिकारियों को दी. ग्रामीणों ने बताया कि उस ट्रैक से ललमटिया से फरक्का की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी करीब सुबह 6 बजे गुजरने वाली थी. लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक को देख लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गयी.

Also Read: एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर झारखंड से बाहर निकालेंगे, साहिबगंज में बोले अमित शाह

नाइट गार्ड ने सुनी थी विस्फोट की आवाज

इसके बाद एनटीपीसी के कर्मियों ने उस मालगाड़ी को पोल संख्या 42/2 के पास रोक दिया. एनटीपीसी के नाइट गार्ड जितेंद्र साह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे में ड्यूटी के दौरान उसने विस्फोट की आवाज सुनी थी. लेकिन टायर फटने की आशंका की वजह से वह उस वक्त ध्यान नहीं दिया. लेकिन सुबह मुंशी द्वारा पटरी में बम ब्लास्ट की सूचना मिलते ही सीनियर अधिकारियों को अवगत कराया गया. घटना से महज 10 फीट की दूरी पर एक तार भी बरामद किया गया है. इधर, घटना के बाद बरहरवा एसडीपीओ मंगल सिंह, जामुदा राजमहल एसडीपीओ विमल त्रिपाठी, बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार समेत अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं.

Also Read: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन ने सरना कोड पर केंद्र सरकार को घेरा, साहिबगंज को करोड़ों की सौगात

क्या कहते हैं साहिबगंज एसपी

वहीं, इस संबंध में साहिबगंज के एसपी अमित कुमार सिंह से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि पुलिस मामले जांच कर रही है. थोड़ी देर में एफएसएल की टीम भी आ रही है, हर बिंदु जांच की जाएगी. हालांकि उन्होंने इसे नक्सली घटना मानने से इनकार किया है.

अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, साहिबगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >