दवा खिलाकर बीडीओ ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया शुभारंभ

बीडीओ ने कहा कि यह अभियान बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण और कुपोषण रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की.

प्रतिनिधि, बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ सन्नी कुमार दास व एमओआइसी डॉ पंकज कर्मकार ने बच्चों को अल्बेंडाजॉल की दवा खिलाकर किया. बीडीओ ने कहा कि यह अभियान बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण और कुपोषण रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की. वहीं, एमओआइसी ने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों में खून की कमी, कमजोरी, पढ़ाई में ध्यान न लगना और शारीरिक वृद्धि रुकने जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती है. इसे रोकने के लिए 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों और किशोरों को अल्बेंडाजॉल की खुराक दी जायेगी. अभियान जिले में निर्धारित तिथि तक चलेगा. गैर-पंजीकृत और स्कूल नहीं जानेवाले बच्चों को भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवा उपलब्ध करायी जायेगी. ताकि, कोई भी बच्चा छूट न पाये. मौके पर डॉ सरिता टुडू, डॉ अखिलेश कुमार, डॉ उदय चौधरी, बीपीएम संजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >