बरहरवा : जेएसएलपीएस अंतर्गत बरहरवा प्रखंड में संभावित लखपति दीदियों की डिजिटल आजीविका रजिस्टर में इंट्री को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है.
दिया गया प्रशिक्षण
इसी क्रम में शनिवार को जेएसएलपीएस के सभागार कक्ष में संबंधित कर्मियों एवं कैडरों को डिजिटल आजीविका रजिस्टर में इंट्री करने का आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया.
मौके पर कराई इंट्री
प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतिभागियों से मौके पर ही व्यावहारिक रूप से इंट्री भी करवायी गयी, ताकि कार्य की गुणवत्ता, शुद्धता एवं प्रगति सुनिश्चित की जा सके.
अधिक से अधिक इंट्री पर जोर
बीपीएम फैज आलम ने बताया कि प्रखंड के सभी क्लस्टरों एवं पंचायतों में संभावित लखपति दीदियों की अधिक से अधिक संख्या में इंट्री सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.
डिजिटल रूप से दर्ज होंगी गतिविधियां
डिजिटल आजीविका रजिस्टर के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की विभिन्न आजीविका गतिविधियों को डिजिटल रूप से दर्ज करते हुये उन्हें संभावित लखपति दीदी के रूप में चिन्हित एवं प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है.
समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश
उन्होंने संबंधित टीमों एवं कैडरों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नियमित एवं गंभीरता से कार्य करने तथा समयबद्ध तरीके से डिजिटल आजीविका रजिस्टर की इंट्री पूर्ण करने का निर्देश दिया.
