बरहरवा : रैयत को उसकी जमीन से बेदखल करने पर मांझी प्रगणक को भेजा जेल

बरहेट में जमीन से बेदखल करने के मामले में मांझी प्रगणक जोसेफ सोरेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। फर्जी दस्तावेज बनाने का लगा है गंभीर आरोप।

बरहेट. थाना क्षेत्र अंतर्गत छुछी गांव के मांझी प्रगणक जोसेफ सोरेन को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पेटखासा गांव निवासी भीम मुर्मू ने जमीन मामले को लेकर सीओ को आवेदन दिया था. जिसके अनुसार, भीम का कहना था कि जमाबंदी नंबर 28 में दर्ज खेत को लेकर उसके और उसके विरोधी के बीच विवाद चल रहा था. वह इस जमीन का असली रैयत है तथा तीन पीढ़ियों से खेती कर रहा है. इस मामले में मांझी प्रगणक जोसेफ सोरेन ने अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर सीएनटी-एसपीटी एक्ट का डर दिखाकर उसके विरोधी के पक्ष में फैसला सुना दिया.

इधर, इस मामले की पड़ताल के लिये जब सीओ द्वारा राजस्व कर्मी से जांच करायी गयी तो सामने आया कि फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज बनाकर भीम मुर्मू को उक्त जमीन से मालिकाना हक से बेदखल किया गया तथा अनुचित फैसला सुनाया गया. इसके बाद सीओ के आवेदन पर बरहेट थाना में कांड संख्या 88/26 दर्ज कर जोसेफ सोरेन को न्यायिक हिरासत में साहिबगंज कारा भेज दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >