बाइक और टोटो में टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल

बाइक और टोटो में टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल

बरहरवा. पाकुड़ बरहरवा मुख्य पथ पर भीमपाड़ा के पास एक बाइक और टोटो की टक्कर में दो युवक घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर किया. जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अराफात (35) और असराफुल (42) बाइक से बरहरवा की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे टोटो से टकरा गये. हादसे के बाद दोनों युवक खेत में गिर गये, जबकि टोटो चालक भाग गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >