प्रतिनिधि, राजमहल. प्रखंड के बभनगामा गांव में आगामी दुर्गापूजा को भव्य, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी शुरू हो गयी है. इसे लेकर रविवार देर शाम सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में बभनगामा सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा समिति 2026 की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता दिलीप रक्षित ने की. इसमें ग्रामवासियों और समिति सदस्यों की सहमति से पूजा आयोजन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.
जितेंद्र सिंह अध्यक्ष, मोतीलाल शर्मा सचिव
बैठक में सर्वसम्मति से बभनगामा सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा समिति 2026 की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें जितेंद्र सिंह को अध्यक्ष, मोतीलाल शर्मा को सचिव, संदीप दे को कोषाध्यक्ष, अमित कुमार साहा को उपाध्यक्ष, विक्रम साहा को उपसचिव और श्याम रविदास को उपकोषाध्यक्ष चुना गया.
कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी तय
दुर्गापूजा के विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पूजा व्यवस्था और आयोजन के सफल संचालन के लिए कार्यक्रम समिति और कार्यकारिणी में दिलीप रक्षित, प्रदीप सिंह, संतोष भगत, भिखारी भगत, राजेश शर्मा, मधुरा प्रसाद भगत, अरूप दत्ता, शुभाष रक्षित, कन्हाई रक्षित, बनवाली रक्षित, शंभू भगत, जिछु सेन और विमल सेन को शामिल किया गया.
भाईचारे और सौहार्द से पूजा संपन्न कराने पर जोर
बैठक में पूजा के दौरान होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने, आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने और समिति सदस्यों के बीच जिम्मेदारियां बांटने पर विस्तार से चर्चा हुई. समिति सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष दुर्गापूजा को भव्य रूप देने के साथ ही आपसी भाईचारे, सहयोग और सामाजिक सौहार्द के माहौल में संपन्न कराया जायेगा.
