नशा स्वस्थ समाज व परिवार के लिए खतरा : डॉ रणजीत

नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

राजमहल

मॉडल कॉलेज राजमहल में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना था. इस दौरान आयोजित पेंटिंग में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक व प्रेरणादायक चित्रों से नशा मुक्ति का संदेश दिया. छात्रा प्रतिभा रक्षित, मीठी कुमारी, मंपी कुमारी एवं खातून ने उत्कृष्ट पेंटिंग के जरिये युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत भी किया गया. रामा भारती ने प्रश्नोत्तर सत्र में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए इससे दूर रहने की सलाह दी. डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि नशा स्वस्थ समाज, राष्ट्र और परिवार के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है. आज के युवा सस्ते एवं नए प्रकार के नशों की गिरफ्त में आकर अपने तन, मन और धन की हानि कर रहे हैं. उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की. उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, नशे को ना कहें और खेल को हां कहें. कार्यक्रम के अंत में छात्रा विद्या अवस्थी ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलायी. संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ रमजान अली ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ अमित कुमार ने किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक व कॉलेजकर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >