अनजान कॉल व ओटीपी शेयर करने से बचने की दी जानकारी

वित्तीय साक्षरता व साइबर फ्रॉड जागरूकता शिविर का आयोजन

तीनपहाड़

तालझारी प्रखंड के अम्बाडीहा गांव में बुधवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक रामचौकी शाखा की ओर से वित्तीय साक्षरता और साइबर फ्रॉड जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. ग्रामीणों को सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गयी. उन्हें साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों से भी अवगत कराया गया. बताया गया कि इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था. इस शिविर में बैंक कर्मी एवं जेएसएलपीएस कर्मी और सखी मंडल की महिलाएं उपस्थित होकर एनआरएलएम और जेएसएलपीएस से जुड़े सखी मंडल के सदस्यों को ऑनलाइन खाता खोलने की जानकारी दी गयी. कई लोगों का खाता खोला गया. साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकरी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान एफएलसी प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों द्वारा लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया. ग्रामीणों को बताया गया कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या एसएमएस के माध्यम से प्राप्त अनुरोधों पर ओटीपी, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा न करें. इसके अतिरिक्त डिजिटल लेन-देन करते समय पूरी सावधानी बरतने और किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत बैंक शाखा या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गयी. मौके पर एफएलसी प्रियंका कुमारी, सीएफएल गौतम कुमार साह, बामदेव कुमार, आईपीआरपी छोटू कुमार, सीसी त्रिभुवन टुडु, जीसीआरपी मुन्नी मरांडी, एडब्ल्यू सिसिलिया हेंब्रम, ग्राहक सेवक केंद्र संचालक और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >