ट्रैकमैन की सतर्कता से टली थी दुर्घटना, डीआरएम ने किया सम्मानित

प्रशस्ति-पत्र और प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया.

साहिबगंज. मालदा रेल मंडल के कल्याणचक रेलवे स्टेशन के पास बुधवार अहले सुबह बड़ी रेल दुर्घटना टल गयी. SSE/P.Way बरहरवा के ट्रैकमैन दिलीप कुमार ने नियमित निरीक्षण के दौरान देखा कि रेल पटरी से लगभग 25–30 पेंड्रॉल क्लिप गायब थीं, जो रेललाइन को मजबूती से जोड़ने का काम करती हैं. अगर समय पर यह जानकारी नहीं मिलती, तो किसी भी ट्रेन के गुजरने पर बड़ा हादसा हो सकता था. दिलीप कुमार ने तुरंत स्टेशन प्रबंधक को सूचना दी. सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. ऑफिसर इंचार्ज के नेतृत्व में तकनीकी टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएससी असीम कुल्लू अपनी पुलिस टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे. मालदा मंडल प्रबंधक मनीष गुप्ता ने दिलीप कुमार की सतर्कता, निष्ठा और तत्परता की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र और प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >